जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मंडल कार्यकारिणी निर्वाचित – शिक्षक हित में हर समय रहेंगे उपलब्ध: योगेश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ प्रयागराज मंडल का पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार दो दिवसीय निर्वाचन शिक्षक भवन में हुआ। जिसमें 23 पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया प्रांत से भेजे गये पर्यवेक्षक/मंडल अध्यक्ष झांसी अभिनव दीक्षित व मंडल अध्यक्ष चित्रकूट अनूप तिवारी की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के हित में वह सदैव उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात सभी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों व शिक्षकों का धन्यवाद दिया। संचालन अरूण मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रयागराज विनोद पांडेय, जिलाध्यक्ष कौशांबी राम प्रताप, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ शाह आलम, मंत्री प्रतापगढ़ राकेश सरोज, मंडल संयोजक अल्का बाजपेयी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला महामंत्री ललतेश त्रिवेदी, हेमंत त्रिपाठी, शशि भूषण त्रिपाठी, अरूण द्विवेदी, महावीर साहू, कृष्ण वीर सिंह, चंपा शर्मा, प्रियंका पांडेय, बृजगोपाल, सुमित शुक्ला, विजय शुक्ला, अवधेश तिवारी, सुनील अग्निहोत्री, गिरीश दुबे, अमित गुप्ता, शिवांगी पांडेय, नीरज तिवारी, शिवओम यादव, पंकज बाजपेयी, चंद्र प्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.