हुसैनगंज व्यापार मंडल के कमलेश अध्यक्ष व नीरज बने महामंत्री – राहुल युवा अध्यक्ष व शिवम सोनी को मिली युवा महामंत्री की कमान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। रविवार को हुसैनगंज व्यापार मंडल का गठन करते हुए कमेटियों का विस्तार किया गया। जिसमें कमलेश अध्यक्ष व नीरज महामंत्री के अलावा राहुल को युवा अध्यक्ष व शिवम सोनी को युवा महामंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में हुसैनगंज व्यापार मंडल का गठन हुआ। जिसमें कमलेश गुप्ता अध्यक्ष, राहुल गुप्ता युवा अध्यक्ष, नीरज गुप्ता महामंत्री, शिवम सोनी युवा महामंत्री के अलावा महेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार प्रवक्ता, सुनील गुप्ता मीडिया प्रभारी, वीरेंद्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, हीरालाल साहू मंत्री, राजू साहू व ऋषभ कुमार को संगठन मंत्री, राम दुबे को युवा उपाध्यक्ष, मो. आसिफ को युवा मंत्री बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में सरवन व लखन को जिम्मेदारी दी गई। सभी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोकर एकमत, एक विचारधारा के प्रयोजन का संग्रह निर्माण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामो की सौ से ज्यादा इकाइयों का निर्माण त्वरित किया जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कहा कि सेमपुलिंग विभव कर व अन्य विभागों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नही करेंगे। युवा अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि युवा शक्ति हर उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष हेतु सदा तैयार रहेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज साहू, युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता आशीष सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार साहू, जिलाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मो. अंजुम, संगठन मंत्री विश्वास राज मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.