उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के खागा नगर अध्यक्ष बने अमिताभ – अतुल महामंत्री व नगर अध्यक्ष बनीं ऊषा राजपूत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक कैंप कार्यालय देवीगंज में आहूत की गई। जिसमें संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से खागा नगर अध्यक्ष पद पर अमिताभ शुक्ल, महामंत्री पद पर अतुल साहू व शहर नगर अध्यक्ष पद पर ऊषा राजपूत का मनोनयन किया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा ही नहीं विश्वास है कि यह दोनों मिलकर खागा के संगठन को ऊंचाईयों पर ले जायेंगे। जिस प्रकार खागा में नगर अध्यक्ष रहते हुए समर्पित भाव से कार्य किया ठीक उसी प्रकार से समर्पित होकर संगठन को बुलंदियों पर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होने दोनों पदाधिकारियों को पंद्रह दिन के अंदर अपनी संपूर्ण नगर कमेटी घोषित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होने सभी पदाधिकारियों का आहवान किया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जुट जायें। अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का काम करें। इस मौके पर नारायण गुप्त, रवि अवस्थी, रिजवान डियर, राम बाबू गुप्ता, जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, सुनील कुमार गुप्त, सुशील सिंह कछवाह, प्रमोद गुप्त, राजू, अनुपम शुक्ल, उपेंद्र सिंह यादव, विजय पटेल, धर्म सिंह, अखिलेश तिवारी, दिनेश पासवान, राहुल गुप्ता, आशीष लोधी, बब्लू तिवारी, शिवशरण, रामशंकर भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.