MCD चुनाव पर BJP का स्टिंग, दावा- AAP नेताओं ने पार्टी की महिला कार्यकर्ता से टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे

 

 

MCD चुनाव से पहले भाजपा ने सोमवार को एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया। दावा किया की AAP के नेता चुनाव में टिकट देने के लिए 80 लाख रुपए मांग रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 54 से टिकट देने के लिए AAP नेता बिंदू से रिश्वत मांगी गई।

पात्रा ने दो वीडियो दिखाए। दावा किया कि वीडियो में बिंदू हैं, जिनसे टिकट के लिए पैसे मांगे गए। इस स्टिंग में आप नेता RR पठानिया का नाम भी आ रहा है। दो दिन पहले भाजपा ने AAP के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे तिहाड़ के कमरे में बॉडी और हैड मसाज करवाते दिख रहे हैं।

पहला VIDEO रेस्टोरेंट का: एक महिला और 2 व्यक्ति बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में महिला पुनीत से पूछती है कि क्या पठानियाजी को पता है। तो पुनीत ने जवाब दिया कि पठानिया जी जानते हैं। इसके बाद महिला बोलती है कि अगर आप कहो तो आधा अभी पेमेंट कर देती हूं बाकी बाद में। व्यक्ति कहता है कि आप 2 दिन बाद पूरा पेमेंट कर देना।

दूसरा वीडियो कार का: महिला बिंदू कार में फोन पर बात कर रही है। इसमें वो पठानियाजी कहकर संबोधित कर रही हैं। वो बोलीं- पठानियाजी मोटी फाइल है और अगर आप मुझसे कहो कि बिंदू तुम पुनीत को पैसे दे दो तो मैं उसे पैसे दे दूंगी। आपका ग्रीन सिग्नल चाहिए।
इसके बाद पठानिया कहते हैं कि हां वो मेरे साथ रहता है, जहां जाता हूं, वहां जाता है। पार्टी में लोग उसको जानने लगे हैं और उसका फोन भी उठाने लगे हैं। वह अपने आप यह काम कर रहा है।
इसके बाद बिंदू बोलती हैं- रकम छोटी-मोटी नहीं है। मैंने कहा कि अभी 10 है ले लो। उसने कहा 3-4 दिन में कर देना। पहली रकम 21 लाख की थी।

भाजपा का आरोप
पात्रा ने कहा- पठानियाजी खुद बोल रहे हैं कि पैसे का मसला है। बातचीत में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला का नाम आ रहा है। तय है कि पैसा चल रहा है। आम आदमी पार्टी उगाही कर रही है।

भाजपा ने शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल के वीडियो जारी किए थे। इनमें वे में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा। ये वीडियो भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.