फिर 53 बैग में इंसानों के टुकड़े मिले, इंसान का कटा सिर मुंह में लिए घूमते देखा कुत्ता

 

मैक्सिको में एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक कुत्ते को सड़क पर इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर दौड़ते देखा गया।

एक महीने में यह तीसरी बार है, जब कुत्तों को मानव शरीर के अंगों के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है इन सभी मामलों के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है।

इससे पहले अक्टूबर के अंत में एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में दबाकर भागते हुए देखा गया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो अधिकरियों को मानव शरीर के टुकड़ों के साथ 53 बैग मिले। हालांकि, इंसान की पहचान पता करने में पुलिस असफल रही।

क्या है पूरा मामला?
मैक्सिको के जाकाटेकस शहर में सबसे पहले 27-28 अक्टूबर के आसपास शहर के निवासियों ने कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में लिए हुए घूमते देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के मुंह से सिर को निकाला और आगे की जांच में जुट गई।

मर्डर वाली जगह से कुत्ते ने उठाई खोपड़ी
पुलिस ने जब मामले की जांच कि तो पता चला कि इस पूरे मामले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। एक व्यक्ति का मर्डर करके ATM के पास छोड़ दिया गया। वहां पर धमकी भरा लेटर भी मिला। इसमें बड़े अक्षरों में लिखा था कि अगला सिर तुम्हारा होगा। इसी ATM के पास से कुत्ते ने खोपड़ी को उठाई और उसे खाने के लिए सुनसान जगह ढूंढने लगा। पुलिस के मुताबिक, ड्रग तस्करों के बीच लगातार गैंगवार हो रही है। इसी लड़ाई में शहर में कई मर्डर हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.