निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से किया जायेगा बाहर: जगनायक – संगठन को प्रभावी बनाने में जी-जान से जुट जायें पदाधिकारी

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने शुक्रवार को जीटी रोड स्थित एक महाविद्यालय में संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने सभी को चेताया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर किया जायेगा। संगठन को प्रभावी बनाने में जी-जान से जुट जायें।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव जीटी रोड स्थित अपने महाविद्यालय पहुंचे। जैसे ही इसकी जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों को हुई तो सभी उनसे मिलने महाविद्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष से मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी निष्क्रिय चल रहे हैं। निष्क्रिय पदाधिकारियों की संगठन में कोई जगह नहीं है। जल्द ही ऐसे सभी पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा जो बैठकों में शामिल नहीं होते। उन्होने सभी को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि संगठन की ताकत एकजुटता है। इसलिए सभी पदाधिकारी समाज के दबे, कुचले लोगों को प्रताड़ित होने से बचायें। उनकी लड़ाई लड़ने के लिए जी-जान से जुट जायें। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने जो निर्देश दिये हैं उस पर अमल किया जायेगा। उन्होने कहा कि जल्द ही संगठन में फेरबदल किया जायेगा। उन्होने बताया कि समाज के शहीद जवानों की स्मृति में जल्द ही यात्रा निकाली जायेगी। जिसकी तिथि घोषित होने के बाद अगली बैठक में जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शीतल यादव, जिला सचिव संजय यादव, दीपू यादव, नीरज यादव शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.