दस दिसंबर को होगा रेवाड़ी व्यापार मंडल का गठन

फतेहपुर। संगठन विस्तार की दिशा में उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के लगातार प्रयास से रेवाड़ी के व्यापारियों के साथ बैठक करके रेवाड़ी व्यापार मंडल के प्रयोजन का विषय रखा गया। जिस पर रेवाड़ी के व्यापारियों व संयोजक कमेटी के सदस्यों ने रेवाड़ी व्यापार मंडल का गठन व पदाधिकारियो के चयन हेतु दस दिसंबर का दिन सुनिश्चित किया।
पदाधिकारियो के चयन में चुनाव व मनोनयन स्थानीय व्यापारियों की सहमति से किया जाएगा। व्यापारी प्रतिनिधि किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोना उन्हें एकमत रखना उनके मतभेद दूर करना उनके व्यापार की तरक्की हम सभी का कर्त्तव्य है। जिसे हम सभी मिलकर जारी रखेंगे। मुख्य संयोजक विवेक सिंह चौहान ने कहा कि 10 दिसम्बर को सहमति से कमेटी के चयन उपरान्त व्यापारियों के हित मे कार्य करने हेतु संगठन वचनबद्ध रहेगा। सम्पूर्ण क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर प्रथम चरण में 500 व्यापारियों किसानों को सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही संगठन के कार्यालय का आवंटन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महासचिव चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, संगठन मंत्री विश्वास राज, मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता सहित रेवाड़ी व्यापार मण्डल के स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.