डॉक्टरों ने अंधेरे में की बच्चे की हार्ट ऑपरेशन

 

 

सोशल मीडिया पर यूक्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ डॉक्टर्स अंधेरे में एक बच्चे की हार्ट सर्जरी कर रहे हैं। दरअसल, रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन की एनर्जी सप्लाई तबाह कर दी। करीब एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

वीडियो 24 नवंबर का है। इरीना वोइचुक नाम की महिला ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा- रूस ने कीव पर मिसाइल से हमला किया। इससे कीव हार्ट इंस्टीट्यूट की बिजली गुल हो गई। यहां डॉक्टर्स एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। जिसके बाद इमरजेंसी लाइट की मदद से सर्जरी पूरी की गई।

तंज कसते हुए डॉक्टर बोले- रूस यही तो चाहता है
वीडियो में एक डॉक्टर ने बनाया है। इसे बताने हुए उन्होंने कहा- आज हमें इस तरह से अंधेरे में सर्जरी करनी पड़ रही है। हमें नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन एकदम लाइट चली गई और अंधेरा हो गया। हम सर्जरी को बीच में रोक नहीं सकते थे तो इमरजेंसी लाइट के इस्तेमाल से इसे पूरा किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए रूस से कहा- खुशी मनाओ, बहुत अच्छा काम किया है। आप ये ही तो चाहते थे।

डॉक्टर्स की सराहना हो रही
सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर्स की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘हीरो’ कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये सर्जन्स हीरो हैं। अच्छे दोस्त हैं। परेशानी के समय भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जंग के बीच ये डॉक्टर्स शांत हैं। ये मेहनती और प्रोफेशनल्स हैं, जो मुश्किल हालात में भी लोगों का इलाज कर रहे हैं।

रूस ने 23 नंवबर को दागीं 70 मिसाइलें
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 70 मिसाइलें दागीं। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। रूसी हमले के चलते न्यूक्लियर पावर प्लांट्स 40 सालों में पहली बार पावर ग्रिड से डिस्कनेक्ट हो गए हैं। कीव में एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं, जबकि 30 लाख लोग ठंड से बचने के लिए अपना घर छोड़ सकते हैं। यूक्रेन में ठंड जानलेवा हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक इस साल वहां के कई इलाकों का तापमान -20 डिग्री से भी कम जा सकता है। इससे बिना बिजली के निपटना नामुमकिन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.