यातायात माह में 22450 ई-चालान कर वसूला दो करोड़ से अधिक जुर्माना – पूरे वर्ष में 5030 चालान कर यातायात प्रभारी व 551 चालान कर मंझिलगांव चौकी प्रभारी बने प्रथम – विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी बच्चों को एसपी ने किया सम्मानित

फतेहपुर। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे यातायात माह नवंबर का बुधवार को समापन हो गया। यातायात समेत नागरिक पुलिस ने पूरे माह 22450 ई-चालान करके दो करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूलने का काम किया। साथ ही पूरे माह आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का भी अभियान चलाया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता के जरिये जागरूकता का संदेश देने का काम किया। प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एसपी राजेश कुमार सिंह ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यातायात माह के समापन का कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी राजेश कुमार सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध कुमार, पुलिस उपाधीक्ष्क नगर/यातायात वीर सिंह ने शिरकत की। सर्वप्रथम समापन पर पूरे माह का विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर जनपद पुलिस ने 22450 ई-चालान कर लगभग 20963700 रूपये जुर्माना किया है। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने पूरे वर्ष में 5030 ई-चालान कर प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य आरक्षी प्रो चंद्रपाल सिंह ने 4058 ई-चालान कर द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य आरक्षी मुरलीधर यादव ने 3820 ई-चालान कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी के साथ ही उपनिरीक्षक यातायात मनोज सिंह को पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के संपूर्ण कार्य के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। इनके सहयोगी मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार यादव, आरक्षी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, होमगार्ड पंकज तिवारी, पीआरडी जवान रामबाबू को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। थाना पुलिस के थाना प्रभारी धाता प्रवीण कुमार सिंह ने आम जनमानस में जागरूकता प्रचार प्रसार करने पर जनपद में प्रथम स्थान मिला। थाना खागा के चौकी मंझिलगांव प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने 551 चालान कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। थाना खागा के उपनिरीक्षक उत्कर्ष कुमार मिश्र ने 381 चालान कर द्वितीय स्थान, थाना थरियांव चौकी हसवा प्रभारी मुकेश सिंह ने 251 चालान कर तृतीय स्थान हासिल किया। सभी को एसपी ने उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यातायात प्रचार प्रसार के लिए पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें स्कूल कॉलेजों के प्रथम छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ठाकुर जुगराज सिंह पीजी कॉलेज की छात्रा रितिका, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की अंशिका व श्रेया, प्ले वे स्कूल की आयुषी राणा, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा अनुप्रिया सिंह तथा साधना ग्रुप ऑफ एजुकेशन सेंटर छात्रा कृतिका देवी शामिल रहीं। इनके साथ-साथ द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में अर्चना देवी, रिद्धि अनी, हेमंत प्रजापति, रहीमा, श्रेया सिंह, अंकिता देवी, अंजली पटेल, अमन कुमार, कृतिका गुप्ता, मयंक प्रताप सिंह, काजल गिरी, आकांक्षा सिंह पटेल, मनु, रुचिका, शिफा, जेनब, आराध्या श्रीवास्तव, सौरव कुमार, दीपिका सिंह, आकृति दीक्षित, सोनल कसौधन, आयुष, जीनत, सिया भारतीय, अन्य सिंह, आर्य सिंह, आदित्य कुमार, आराध्या कसौधन शामिल रहे। समाज में बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात प्रचार प्रसार में पुलिस का सहयोग करने वाले समाजसेवी अशोक तपस्वी को एसपी ने सम्मानित किया। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अधिकारी अजय सिंह व पुष्पेंद्र को भी सम्मान मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.