प्रदेश उपाध्यक्ष से मिलकर संगठन मजबूती पर किया मंथन – अभिषेक हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष व पप्पू को मिली जिला उपाध्यक्ष की कमान

फतेहपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव संगठन मजबूती को लेकर बेहद चिंतित हैं। शनिवार को उन्होने हथगाम कस्बा स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष केतकी सिंह यादव के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और घंटों संगठन मजबूती को लेकर मंथन किया। तत्पश्चात उन्होने अभिषेक को हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष व पप्पू को जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेष अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव पदाधिकारियों संग हथगाम कस्बे में प्रदेश उपाध्यक्ष केतकी सिंह यादव के आवास पहुंचे। जहां उन्होने संगठन मजबूती को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ मंथन किया। श्रीमती यादव ने कहा कि जिले में संगठन बेहद मजबूत होना चाहिए। समाज के लोगों से मिलकर उन्हें संगठन की खूबियां गिनायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखायें और सक्रिय लोगों को संगठन में शामिल किया जाये। उन्होने कहा कि संगठन में एकता बेहद जरूरी है। एकता के बिना कुछ नहीं किया जा सकता। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कहा कि दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा। जल्द से जल्द शेष पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। तत्पश्चात उन्होने हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह यादव व जिला उपाध्यक्ष पद पर पप्पू यादव को मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। इस मौके पर नर सिंह यादव, जय सिंह यादव, राजेश यादव, शुभम यादव, धीर सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.