एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने महिलाओं को किया जागरूक – चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के कसे पेंच

फतेहपुर। शासन द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। तत्पश्चात चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के पेंच कसने का काम किया।
विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेज, भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से अवगत कराया। साथ ही आवश्यकतानुसार सभी नंबरों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.