महिला व पुरूष बंदियों को दी विधिक जानकारी – निरीक्षण के दौरान जेल में मिले 1532 बंदी

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणंजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए जिला कारागार में जेल निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव अर्पणा त्रिपाठी व जेल अधीक्षक मो. अकरम खान, अंजनी कुमार डिप्टी जेलर व जेल पीएलवी उपस्थित रहे।
विधिक जागरुकता शिविर में महिला एवं पुरुष बंदियो को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। जिसमें बंदियो के हित में आयोजित नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गयी और आयोजित होने वाली आगामी विशेष जेल लोक अदालत में मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल बंदियो की संख्या-1532 है जिसमें 1457 पुरुष बन्दी, 43 महिला बंदी एवं किशोर बंदी 32 उपस्थित पाये गये। सभी बंदियो से अधिवक्ता के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा यह भी बताया गया यदि उनके पास अधिवक्ता उपलब्ध न हो तो जेल अधीक्षक के माघ्यम से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित कर सकते है। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि आयोजित होने वाली आगामी विशेष जेल लोक अदालत मे उन बंदियो के अधिकाधिक संख्या में प्रार्थना पत्र प्राप्त करे जो अपना जुर्म स्वीकार करना चाहते हो एवं लोक अदालत में भाग लेना चाहते हो उसका विवरण सहित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करना सुनिश्चित करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.