यादव समाज को एकजुट करके मुख्य धारा में लायेंगे: राजेश – अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से जहानाबाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमंे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव का फूल-माला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज को एकजुट करके मुख्य धारा में लाने का काम किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव का स्वागत युवा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव व संतोष यादव प्रधान ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद में यादव समाज राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। समाज को एकजुट करके मुख्य धारा में लाया जाएगा। उसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। युवा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में यादव महासभा स्वजातीय प्रत्याशियों की हरसंभव मदद करेगा। जनपद में सभी जगह जाकर प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। जिला महासचिव नरसिंह यादव ने जहानाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के दावेदार संतोष यादव के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने व हरसंभव मदद करने का आवाहन किया। उपस्थित लोगों ने संतोष यादव को जिताने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण व जय यादव जय माधव के उद्घोष के साथ हुई। इस मौके पर विजयपाल यादव, संतोष यादव, कल्लू प्रधान डारी, अमर सिंह यादव, श्रीलाल यादव, शैलेन्द्र यादव, मान सिंह यादव, संजय यादव, सूरजपाल यादव प्रधान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, ननकू यादव, विजयपाल यादव, सुघर सिंह यादव, अजय यादव, देवा यादव, नीरज यादव, अभिषेक यादव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.