भाजपा नेताओं संग फीता काट रहीं सपा चेयरमैन: आसिफ – एक सैकड़ा लोगों ने थामा बसपा का दामन

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं नगर पालिका परिषद के संभावित चेयरमैन प्रत्याशी मो. आसिफ एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन दिनों सपा चेयरमैन भाजपा नेताओं संग फीता काट रही हैं। चुनिंदा स्थानों को छोड़कर शहर के अधिकांश स्थानों पर सौतेला व्यवहार हुआ है। इसका हिसाब जनता आगामी निका चुनाव में जरूर लेगी। उधर एक सैकड़ा लोगों ने बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी नीति से प्रभावित होकर व राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के कुशल नेतृत्व पर विश्वास रखते हुए शाहकार अहमद, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद नौशाद, अनस बुखारी, उवैस बुखारी, मोहम्मद सलीम, जीशान आलम, अरसलान, मोहम्मद अनीस, आमिर, अल्तमस, मुकीम, कब्बन, मोहम्मद शकील, हाशिम, मुशीर, शहरोज, सद्दाम, नजमी, इरफान सहित लगभग एक सैकड़ा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर्रहमान गनी ने कहा कि पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है। आगामी नगर पालिका चुनाव में बसपा का नीला परचम फहरायेगा। सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अय्यूब अहमद ने कहा कि सपा भाजपा की मिलीभगत को अब समाज समझ चुका है। तभी लोग अब बसपा की ओर देख रहे हैं। संभावित चेयरमैन पद के प्रत्याशी मोहम्मद आसिफ़ एडवोकेट ने कहा कि सपा के मौजूदा चेयरमैन, भाजपा नेताओं के साथ फीता काट रही हैं। कुछ चुनिन्दा जगहों को छोड़ कर अधिकांश शहर के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। यदि बसपा का चेयरमैन बनता है तो सभी 34 वार्डाे में बराबर से विकास किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष धीरज कुमार बाल्मीकि, अनवार उल्ला खान, सैय्यद शुएब अहमद अरबी, एहसान अहमद, मो. साकिब, संदीप भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.