बदनाम करने के लिए युवक ने ब्लेड से लिखा सीने पर लड़की का नाम, और….

 

 

वैशाली में एक युवक ने 16 साल की लड़की से रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने लड़की की अश्लील फोटो भी ले ली। इन फोटो के जरिए वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने मना किया तो उसने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के घर जाकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लड़के ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक रील्स भी शेयर की है। इसमें उसने ब्लेड से अपने सीने पर लड़की का नाम लिख रखा है। रील्स के साथ ही उसने बेवफाई वाला गाना भी लगा रखा है। थोड़ी देर में वो सीने से निकलते खून से तिलक भी करता दिख रहा है।

मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। लड़का सदुल्लापुर चकफरीद गांव निवासी विश्वनाथ पासवान का 27 साल का बेटा राजीव कुमार ऊर्फ पिको है। पीड़ित छात्रा और आरोपी का घर करीब ही है। छात्रा अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर स्कूल और कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने पैदल चलकर जाया करती थी। तभी राजीव उसका पीछा करता और अश्लील हरकतें करता था।

4 नवंबर को वह लड़की के घर कट्‌टा लेकर घुस गया और रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने लड़की की फोटो भी ले ली। वह फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। लड़के ने बदनाम करने के लिए छात्रा का नाम सीने पर ब्लेड से लिखा। इसे रील्स बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद वो इसी खून से अपना तिलक करता दिख रहा है।

अश्लील फोटो सामने आने के बाद लड़की ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी तो घर वालों ने स्कूल कोचिंग संस्थान जाने से रोक दिया। उसके बाद मनचले युवक ने अपने आपा खो दिया और उससे एकतरफा प्यार करने लगा।

धमकी दी है कहीं शादी नहीं होने देगा

लड़की के पिता का कहना है कि उसने बेटी को बदनाम करने के लिए सीने पर उसका नाम खून से लिखा है। लड़के ने धमकी दी है कि वो उनकी बेटी की शादी नहीं होने देना। उसे बदनाम कर देगा। बताया यह भी गया है कि आपराधिक मामलों में कई बार मनचले राजीव जेल की हवालात भी काट चुका है। पहले भी गांव की लड़कियों के साथ वो इस तरह की हरकतें कर चुका है।

पूरी कहानी लड़की की जुबानी

लड़की ने बताया कि 4 नवंबर की देर रात वो घर पर एक छत से दूसरे छत होते हुए उसके रूम में घुस गया। अंदर आने के बाद वो जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरे कपड़े खोल दिए थे। इसी दौरान उसने फोटो भी ले लिए। जब मैंने शोर माचाया तो वो भाग निकला। इसके बाद मैंने पापा को सारी घटना के बारे में बताया।

गांव वाले मामले को दबाने में लगे थे। राजीव ने 10 दिसंबर को मेरी मां को फोन कर अकेले मिलने को बुलाया। नही मिलने पर जान से मार देने की धमकियां भी दी। जब मेरी मां उससे मिलने नहीं गई तो उसने वॉट्सऐप पर अश्लील फोटो भेज दी। पापा और चाचा ने जब वो तस्वीरें देखी तो वो उसके घर बातचीत करने गए। राजीव के परिवार ने मारपीट शुरू कर दी। पापा और चाचा ने भी उसकी पिटाई की। इस मारपीट में दोनों पक्षों से करीब 6 लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने हाजीपुर महिला थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुबह से शाम तक थाने में बिठाने के बाद उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश से की है। तब जाकर बिदुपुर थाने में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.