जीएसटी छापेमारी रोके जाने पर मनाया जश्न – व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष का किया जगह-जगह स्वागत

फतेहपुर। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल रोक लगाये जाने पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर इकाई ने जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सर्वप्रथम शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू की अगुवाई में जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण गुप्त, महामंत्री रिजवान डियर, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू को माला पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, याकूब, मिंटू सोनी, खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, संगठन मंत्री जनार्दन त्रिपाठी, अनुपम शुक्ल सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि सीएम का वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने व्यापारियों की पीड़ा को समझा और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मांग पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की प्रतिष्ठानों पर डाले जा रहे छापों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई। उन्होंने कहा कि आज जो यह जीत मिली है वह इस जीत को अपने संगठन के पदाधिकारियों व जनपद के व्यापारियों को समर्पित करते हैं। महामंत्री रिजवान डियर, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त ने कहा कि जिलाध्यक्ष पर गर्व है कि उन्होंने इस छापेमारी अभियान के विरुद्ध जिले में सर्वप्रथम आवाज बुलंद की। सभी व्यापारियों को जागरूक करने वा हिम्मत बढ़ाने का भी काम किया है। इस अवसर पर युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, समाजसेवी, राजू, राजेंद्र सिंह, अब्दुल हफीज हाफिज जी, संतोष दीक्षित, ज्ञानेंद्र केसरवानी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.