दिलदार ने पत्नी के किए 50 टुकड़े, इलेक्ट्रिक कटर से काटा, नहीं मिला सिर,एक महीने पहले लव मैरिज की थी

 

 

झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा से भी क्रूर हत्या हुई है। आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहेबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए।

कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अबतक पुलिस को 14 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक बच्चा भी है। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।

बोरे में कुछ टुकड़े मिले,फर्श पर फैले थे

पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े बटोरे। बेला टोला से दिलदार अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।

दिलदार ने बताया कि रिबिका को अपने मामा के घर ले गया। वहां पर शुक्रवार को गला रेतकर हत्या की। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस ने शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों शादी के लिए परिवार राजी नहीं था। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। दिलदार ने इस बारे में कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात बताई।

युवती के मां-बाप को मंजूर नहीं थी शादी
हत्या किस वजह से की गई। इसे लेकर पुलिस ने अब तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने एक महीने पहले लव मैरिज की थी। युवती के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। हाल में ही दोनों के बीच के विवाद बढ़ गया था। इसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

इलाके में कैंप कर रहे हैं पुलिस अधिकारी
इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं कई वरिष्ठ अधिकारी जिनमें साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी साहेबगंज में कैंप कर रहे हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

अब तक कई सवाल हैं जिसके जवाब नहीं मिले हैं। हत्या कितने दिन पहले हुई है ? क्या शरीर के कुछ हिस्से को इसी तरह फेंक दिया गया है ? हत्या की प्रमुख वजह क्या थी ? पुलिस आरोपी से इन सवालों के जवाब तलाशने में लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.