संजय सिंह बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह राणा ने शहर के आवास-विकास कालोनी निवासी संजय सिंह सेंगर को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होने तीस दिनों के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये हैं। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संजय सिंह सेंगर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हंे संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास होगा। उधर जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर देर शाम तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.