घने कोहरे की चादर ने बढ़ाई ठंड – ट्रेनों के साथ-साथ हाईवे पर रफ्तार में लगा ब्रेक – शीतलहरी के बीच आग बनी सहारा, ठंड के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे

फतेहपुर। जैसे-जैसे दिसंबर माह समाप्ति की ओर पहुंच रहा है वैसे-वैसे ठंड भी अपना असर दिखाना शुरू कर रही है। मंगलवार को सुबह से ही घने कोहरे की चादर धरती पर छाई रही। जिससे ट्रेनांे के साथ-साथ हाईवे पर रफ्तार में ब्रेक लग गया। दिन भर चली शीतलहर ने गलन बढ़ा दी। ठंड के कारण पारा जहां न्यूनतम गिरकर 9 डिग्री से. हो गया जो दिन में 25 डिग्री तक पहुँचा। गर्म कपड़ों में खुद को ढक कर स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल बाहर निकलकर स्कूल पहुंचे।
ठंड के दौरान राहगीरों व बाहर निकलने वाले लोगो के लिए नगर पालिका परिषद ने अलाव जलवाये जाने की व्यवस्था सोमवार की शाम से शुरू कर दी है। मंगलवार को आज पहले दिन कोहरे ने अपना कहर दिखाया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। लोगों की सुबह आज देर से हुई। देर से घर से निकलने के कारण आज बाजार में चहल-पहल कदम दिखी। लोगों का अनुमान था कि आज सूर्य देवता दर्शन नहीं देंगे। उधर नौनिहाल भी ठंड के बीच गर्म कपड़ों के बीच लिपटे हुए स्कूल जाते दिखाई दिये। उधर सुबह लोगों ने अपने प्रतिष्ठान तो खोल लिये लेकिन कुछ लोग सामूहिक रूप से आग जलाकर तापते हुए दिखाई दिये। घने कोहरे की चादर देर रात से ही पड़ना शुरू हो गई थी। जिसके चलते ट्रेने भी अपने निर्धारित समय से देरी पर स्टेशन पहुंची वहीं हाईवे की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए गन्तव्य की ओर रवाना हुए। बढ़ रही ठंड से आम जनमानस के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हुए। एकाएक मौसम में आए परिवर्तन से ऊनी वस्त्रों की बिक्री में बढ़ गई है। शहर के मुख्य बाजार चौक व देवीगंज के साथ-साथ कई फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है। जहां पूरा दिन ग्राहकों की भीड़ दिखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.