जिला सचिव सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने संगठन से दिया इस्तीफा – जिला कमेटी पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा का लगाया आरोप

फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर कांग्रेसी नेता शाहिद शेख ने जिलाध्यक्ष सहित जिला कमेटी के शीर्ष नेताओं पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए संगठन से इस्तीफा दे दिया। उनके समर्थन में सैकड़ो समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय कह दिया।
शाहिद शेख ने जिलाध्यक्ष सहित जिले के शीर्ष कांग्रेसी नेताओं पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशो की अवहेलना करने व कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के समस्त ज़िम्मेदारियों के साथ ही पार्टी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष चंद लोगो से घिरे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ असहयोगात्मक व्यहवार के चलते वह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला सचिव के पद से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। शाहिद शेख को हुसैनगंज विधानसभा के कद्दावर कांग्रेस नेता के रूप में जाना जाता है। विधानसभा चुनाव के टिकट के प्रबल दावेदारों में से थे। इस मौके पर हरिश्चंद चौधरी, मकसूद अहमद, इशाक अहमद, अख्तर अली, अलीम अहमद, छोटू, वसीम अहमद, शमीम अहमद, सलमान, मो. समीर खान, रंजीत, अनीस, मो. अरबाज़ शेख, शाहबाज़, शाहनवाज़, अमित, रामू समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.