नेताओं व किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद – नहर कालोनी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

फतेहपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। किसानों व नेताओं ने अपने-अपने संगठन के बैनर तले नहर कालोनी पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी व जिलाध्यक्ष डा. विद्याकांत के नेतृत्व में पदाधिकारी नहर कालोनी पहुंचे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डालते हुए बताया कि स्व. चौधरी साहब ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की थीं। किसानों की उन्नति के लिए उन्होने काम किया और जय जवान व जय किसान का नारा बुलंद किया। उनके द्वारा देश हित में किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर दिलीप सिंह, उपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विकास सिंह भी मौजूद रहे। उधर भारतीय किसान यूनियन ने भी नहर कालोनी प्रांगण स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया। तत्पश्चात भाकियू की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष रहे अजीम सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया। कांग्रेस छोड़कर यूनियन में शामिल होने वाले शाहिद शेख को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के माध्यम से मांग उठाई गई कि इस समय गेहूं सिंचाई का समय है। नहरों में पानी छोड़ा जाये। किसानों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। यूरिया खाद की जिले में अत्यंत कमी है। जिले में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, अनिल पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल, सुरेंद्र पटेल, शिवशंकर यादव, दिनेश शुक्ला, मुन्ना शेख, कप्तान सिंह यादव, कंचन सिंह, रमेश कुमारी उत्तम, ममता गुप्ता, मोइद अहमद, जितेंद्र सिंह पटेल, एकलाख अहमद, छोटेलाल सोनकर भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.