चोरी की बाइक व गांजा के साथ एक गिरफ्तार

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक व अवैध गांजा के साथ धर दबोचा। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव अपने उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव, विशाल सिंह के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को दबोच लिया। वाहन के कागजात मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत न कर सका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो ढाई सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र महेंद्र कुमार यादव निवासी रामदीन खेड़ा मजरे गुनीर थाना कल्यानपुर बताया। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सतेंद्र राजपूत, राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल कन्हैयालाल शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.