रोजगार की दिशा में प्रयास करें महिलाएं: बीपी पांडेय – वार्षिक सम्मेलन में गुलाबी महिला शक्ति समिति की जिलाध्यक्ष बनीं शन्नो

फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को गुलाबी महिला शक्ति समिति का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। शन्नो चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा अन्य मनोनयन भी किये गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीपी पांडेय ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला मौर्या ने कहा कि हमारा संगठन महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलदं करना, शोषित, पीड़ित, असहाय महिलाओं व परिवारों को न्याय दिलाना, सरकार की योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना लक्ष्य है। इसके लिए हमारा संगठन लगातार कई वर्षों से प्रयासरत है। मुख्य अतिथि बीपी पांडेय ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। समिति के संयोजक बुद्ध प्रकाश मौर्या ने कहा कि समिति सभी ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों का नेटवर्क खड़ा करके पूरे प्रदेश में गुलाबी नेटवर्क बनाकर महिलाओं, बच्चियों, पीड़ित, असहाय लोगों को शिक्षा व रोजगार की दिशा में सतत प्रयास करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को दायित्व सौंपा। शन्नो चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष, बेबी तिवारी तेलियानी ब्लाक अध्यक्ष, आशा देवी हसवा अध्यक्ष, मनोरमा देवी हथगाम अध्यक्ष, गीता देवी ऐरायां अध्यक्ष, पुष्पा देवी नगर उपाध्यक्ष, गोमती देवी नगर अध्यक्ष, राजकली को खागा तहसील अध्यक्ष बनाया गया। सभी को प्रमाण पत्र व पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर बुद्धमति, पुष्पा देवी, सविता देवी, सरोज देवी, नीलम देवी, भारती देवी, गोमती आदि मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.