सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें महिलाएं व बालिकाएं: आईजी – आरएस एक्सेल एकेडमी में जन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित – मेधावी छात्र-छात्राओं को आईजी व एसपी ने किया सम्मानित

फतेहपुर। महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन, साइबर क्राइम की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता के अभियान के क्रम में आरएस एक्सेल एकेडमी में यातायात मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा के तत्वाधान में वृहद जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध कुमार ने हिस्सा लिया। सभी अतिथ्ाियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विद्यालय प्रशासन ने आईजी, एसपी व एएसपी को साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तत्पश्चात आईजी चंद्र प्रकाश व एसपी राजेश कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। बच्चों को सम्मानित करने के बाद आईजी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं व बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। प्रदेश सरकार के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं का लाभ महिलाएं उठाने का काम करें। उन्होने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया, यातायात नियम के अलावा बालश्रम की विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात एसपी ने छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, अनुशासन एवं यातयात नियमों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसे सभी ने जमकर सराहा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.