सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती – भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा

फतेहपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताये गये पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीतू हयारण व संचालन जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सभी वर्गों के लिए विकासपरक योजनाओं का संचालन किया। साथ ही देश को सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे देने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मधुर वाणी से विपक्षी दल के लोग भी उन्हें बेहद पसंद करते थे। वह एक अच्छे वक्ता के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे। उन्होने हमेशा एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर विपिन चन्द्र गुप्ता, आशीष शरण, आकाश सोनी, शुभम चौरसिया, संजीव, रिंकू सोनी, मोनू पुरवार आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.