कांग्रेस जानो से यूपी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी में भाग लेने की अपील:भगवती चौधरी

न्यूज़ वाणी

कांग्रेस जानो से यूपी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी में भाग लेने की अपील:भगवती चौधरी

शशि भूषण दूबे कंचनी वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक भारत जोड़ो यात्रा के संचालन समिति के सदस्य भगवती प्रसाद चौधरी ने मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र संत रविदास नगर मिर्जापुर जिले के कांग्रेस जानो से अपील किया है की वह लोग यूपी के भारत जोड़ो यात्रा के लोनी में भारी संख्या में पहुंच कर इस कार्यक्रम को सफल बनावे। उन्होंने कांग्रेस जानो से मास्क के साथ लोनी में पहुंचकर अपने नेता राहुल गांधी जी के इस संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए वहा पहुंच कर कार्यक्रम को पूरी तरह कामयाब बनावे।
श्री चौधरी ने मिर्जापुर मंडल के तीनो जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुट जाने की अपील किया है। एहतियात बरतने के लिए हर व्यक्ति मास्क पहन कर इस यात्रा में समुचित भागीदारी करें।
श्री चौधरी के साथ अपील करने वालो में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबू राम सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, कांग्रेस मोइनर्टी सेल के स्टेट कोआर्डिने टर इस्तियाक अंसारी, जिला युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संकट मोचन त्रिपाठी, पी सी सी सदस्य द्वारिका प्रसाद पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमर नाथ पांडेय, शिव शंकर पाण्डेय, आदि ने भी भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के लिए जुट गए है और लोगो से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.