शुक्ला होटल में मनाया गया नये साल का जश्न – ढोल-ताषों के बीच 2023 का किया वेलकम – केक काटकर एक-दूसरे का कराया मुंह मीठा

फतेहपुर। पुराने वर्ष 2022 की विदाई के साथ ही नये साल 2023 का वेलकम अलग-अलग अंदाज में लोगों ने किया। नये साल का जश्न मुरादीपुर स्थित शुक्ला होटल में भी मनाया गया। होटल मालिक ने बकायदा होटल को दुल्हन की तरह सजवाया और आने-जाने वाले लोगों ने ढोल-ताशो के बीच 2023 का वेलकम किया।
नये साल 2023 का वेलकम करने के लिए शुक्ला होटल में भी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। होटल में पार्टी की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। घड़ी की सुई में जैसे ही बारह बजा तो सभी ने केक काटकर व आतिशबाजी करके न्यू इयर का वेलकम किया। ढोल-ताशो की धुन के बीच फिल्मी गीतों पर डांस भी हुआ। होटल के मालिक अमित कुमार शुक्ला व मोनू शुक्ला ने कहा कि नया वर्ष सभी के बीच खुशियां लेकर आये उनकी यही ईष्वर से प्रार्थना है। उन्होने कहा कि प्रत्येक वर्ष होटल में न्यू इयर पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल मालिक ने सभी जनपदवासियों को न्यू इयर 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.