नूतन वर्ष पर साईं भक्तों ने निकाली पालकी यात्रा – श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज स्थित साईं मंदिर से नूतन वर्ष पर साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में आरती के पश्चात यात्रा निकाली गई। यात्रा ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गाजे-बाजे की धुन के बीच साईं भक्त नाचते-गाते चल रहे थे।
शिवजी विराजमान मंदिर कलक्टरगंज में साईं भक्तों ने उत्साहपूर्वक साईं पालकी यात्रा निकाली। जिस पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर साईं पालकी का स्वागत किया। साईं आरती के पश्चात साईं पालकी निकाली गई जो मोटे महादेवन मंदिर तक भ्रमण करते हुए पुनः साईं मंदिर पहंुचकर समाप्त हुई। साईं भक्त साईं धुनों के साथ गाजे-बाजे के बीच नाचते हुए निकले। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। राहगीरों ने भी साईं भक्ति में साईं को नमन किया। यात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, जैनेंद्र सिंह भदौरिया, पंकज मिश्रा, डा. निरंजन दुबे, शारदा शरण अवस्थी, मोहित श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला, रंजना सिंह, शोभा दुबे, राजू मिश्रा, अतुल अवस्थी, कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.