महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की दी जानकारी – जरूरतमंद महिलाओं के बीच थानाध्यक्ष ने किया कंबल वितरण

फतेहपुर। नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से शहर के गढ़ीवा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय प्रांगण में निखार वूमेंन ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट व महिला थाना पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात महिला थानाध्यक्ष ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष कांति सिंह ने एंटी रोमियो टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल यशस्वी, यशोदा, वंदना, अनीता के साथ शिरकत की। उन्होने महिलाओं, बालिकाओं एवं बालकों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालम्बन अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, विमेन पावर हेल्प लाईन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404879 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। तत्पश्चात जरुरतमन्द महिलाओं को निःशुल्क कंबल का वितरण किया। निखार की निदेशक डा. माधुरी साहू और विद्यालय प्रबंधक उमा शरन गुप्ता ने गोष्ठी में आई हुई माताओं को निःशुल्क मास्क का वितरण करते हुये उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरुक किया। इस मौके पर सेल्फ डिफेंस नारी शक्ति सुष्मिता दीक्षित, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन अजय सिंह चौहान, आचार्य रामनारायण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.