भीषण ठंड में कंबल पाकर खिल उठे चेहरे – यूथ आइकान अब तक वितरित कर चुके दो सैकड़ा कंबल

फतेहपुर। डा. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले यूथ आइकान डा. अनुराग श्रीवास्तव लगातार कंबल वितरण करने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होने पीरनपुर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। भीषण ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने यूथ आइकान के प्रयास की सराहना की।
यूथ आइकान डा. अनुराग श्रीवास्तव को इरशाद अहमद ने जानकारी दिया कि पीरनपुर वार्ड में भीषण ठंड के बीच कुछ लोगों को कंबल की बेहद जरूरत है। सभी जरूरतमंद कंबल के बिना रात गुजार रहे है। जानकारी मिलते ही यूथ आइकान अपने सहयोगियों के साथ पीरनपुर वार्ड पहुंचे और वृद्ध, दिव्यांग दस व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किया। डॉ अनुराग अनवरत सर्दी के प्रकोप को बढ़ते देखकर चिन्हित कर कंबल वितरण कर रहे हैं। सभी लोग डॉ अनुराग को आशीर्वाद भी दे रहे हैं। डॉ अनुराग अब तक दो सौ से भी अधिक लोगों को कंबल वितरित कर चुके हैं। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव व इरशाद अहमद उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.