ठंड से इंसान व पशु-पक्षी हुए बेहाल – दिन भर छाई रही बदली, बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई गलन – ठंड से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहे लोग

फतेहपुर। साल के पहले ही दिन से अपना रौद्र रूप दिखाने वाले ठंड का कहर शनिवार को भी जारी रहा। भोर पहर से ही कोहरे ने आसमान ढक रखा था। कई दिनों से तन को झकझोर देने वाली सर्द हवाओं के बीच गलन के साथ ठंड का प्रकोप छाया रहा। आसमान में छाई बदली के बीच दोपहर में सूरज के दर्शन होने से रोशनी तो बढ़ी लेकिन बदली और सर्द हवाओं के कारण ठंड से निजात मिलती नहीं दिखाई दी। ठंड के कारण पारा जहाँ न्यूनतम गिरकर 4 डिग्री हो गया। वहीं दोपहर का तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया गया। घरो से बाहर निकलने वाले लोग जहां खुद को गर्म कपड़ो से ढक कर बाहर निकलते हुए देखे गये। जो कि सर्द हवाओं के झोंके व गलन की वजह से ठिठुरते दिखे। ठंड के दौरान इंसानों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल दिखाई दिये। सड़को व झोपड़ियों में जीवन गुज़ारने वाले लोग बेहाल दिखाई दिये। सर्दी से बचने के लिये जंगलो से लकड़ियां ढूढ़कर अलाव का जुगाड़कर किसी तरह खुद को सर्दी कहर से जद्दोजहद के बीच जूझते हुए दिखे। नगर पालिका परिषद द्वारा जलवाए जा रहे अलाव भी नाकाफ़ी साबित हो रहे है। सर्दी से बचने के लिये मोहल्लों में समूहिक रूप से लोग आग जलाकर सेंकते हुए दिखे। कोहरे की वजह से राजमार्गों में दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार थम सी गयी। जिससे फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते रहे। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी थमी रही। सर्दी से आम जनमानस के साथ पशु पक्षी भी बेहाल नज़र आ रहे है। ठंड से बचने के लिये घने जंगलों के अलावा पुरानी बन्द इमारतों के शरण ले रहे हैं। जबकि इस बढ़ी हुई ठंड ने खेतो में काम करने वाले किसानों की मुश्किलें और अधिक गहरा दी है। किसान अन्ना मवेशियों से खेतों की रक्षा करने के साथ ही ठंड से बचने के लिये आग का सहारा लेने के साथ ही अलग अलग जतन कर रहे है। जबकि सड़को पर ज़िंदगी गुजारने वालो का सड़को के किनारे जलाये जा रहे अलाव ही सहारा बन रहे है। ठंड के कारण आमजनमानस बेहाल नज़र आ रहा है। वही मौसम विभाग की आने तो आने वाले दिनों में ठंड में राहत मिलती नही नज़र आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.