सपा प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन – आवास पहुंचकर मुंह मीठा कराकर दी बधाई

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पहुंचकर सपा पदाधिकारियों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपाईयों ने उनके लिए दीघार्यु की कामना की। समाजवादी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशी इंदल सिंह की अगुवाई में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कानपुर स्थित प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आवास पहुंचे। उन्होंने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इंदल सिंह ने कहा कि सपा को पुनः सत्ता में वापस लाना है। इसके लिए तन, मन, धन से मेहनत की जाएगी। युवा सपा नेता जिला महासचिव छात्र सभा अंकित यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से हम लोगों को बहुत सीखने को मिलता है। सपा की सरकार बनाने के लिए हम सभी को गांव के गरीब किसान, नौजवान के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को रखना होगा। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश किया कि निकाय चुनाव की तैयारी मे जुट जाएं। ताकि अधिक से अधिक सीटें जीती जा सकें और अहंकारी भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंका जा सके। इस मौके पर इंदल सिंह, अंकित यादव, गुलाब सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.