पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सकठ पर्व के उपलक्ष्य में गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को बांटे साड़ियां

न्यूज़ वाणी संवाददाता अवधेश कुमार दुबे 

 

 

खागा (फतेहपुर)विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद सिंह ने गरीब, बेसहारा व विधवा ग्राम वासी महिलाओं को अपने निज आवास पर लगभग तीन सैकडा साड़ियां वितरण किया।
खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड ऐरायां ब्लाक अन्तर्गत अल्लीपुर ग्राम सभा पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान लालता प्रसाद सिंह ने गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरण करते हुए बताया कि हर साल की इस वर्ष भी सकठ पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं को पूजा हेतु गांव की गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरण किया गया है। और इन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को अपने आवास पर भी सारी गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को बुलाकर सम्मान जनक तरीके से लगभग 300 महिलाओं को साड़ियां वितरण किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि यह साड़ियां वितरण कार्यक्रम लगातार 50 वर्षों से सकठ पर्व के उपलक्ष्य में चलाया जाता है। और आगे भी चलता रहेगा। और इन्होंने बताया कि गरीब महिलाएं अपनी परिस्थितियों बस पर्व में नये वस्त्रों को धारण कर पूजा नही कर पाती इसी उद्देश्य से उन्हें साड़ियां वितरण किया जाता है।ताकि वह भी किसी प्रकार की गरीबी का एहसास न कर सके।
इस मौके पर गांव के संभ्रांत नागरिकों में राजा पंडित, अमृतलाल सिंह, लल्लन सिंह, हीरा सिंह ,ज्ञान सिंह , श्रीराम, नंदकिशोर ,सुमेर सिंह ,विजय सिंह ,भगत, मुलायम सिंह ,लाल बहादुर सिंह ,डॉक्टर शिव सिंह, डॉक्टर चंद्रप्रकाश ,डॉक्टर सुमित सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.