पर्यावरण व शिक्षा जागरूकता यात्रा का हुआ स्वागत

फतेहपुर। प्रदेशवासियों को पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा जिले में पहुंचने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री की अगुवाई में यात्रा में शामिल लोगों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
पर्यावरण व शिक्षा जागरूकता यात्रा निकाल रहे आशुतोष पांडेय ने बताया कि यह यात्रा बाइस दिसंबर 2022 से निकाली जा रही है। यात्रा ने अब तक कई जिलों का भ्रमण किया है। आज यात्रा फतेहपुर जनपद पहुंची है। यात्रा में शामिल लोगों का भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित शिवहरे, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, यश ठाकुर, उदय ठाकुर ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर अनुपम त्रिपाठी, राजू चौहान, कोमल लोधी, आकाश तिवारी, रोहित गुप्ता, महेंद्र, पारुल सिंह, रामजी लोधी, दीपक अवस्थी आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.