जयंती पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन

फतेहपुर। बहुआ कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद (सेन्ट वीएन) पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक आरके सिंह यादव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विद्यालय परिवार को संबोधित किया। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के हर युवा को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने प्रतिभा को बिना किसी के मजबूती से लोगों के सामने रखनी चाहिए। अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयत्न करना चाहिए। जब तक कि हमें लक्ष्य की प्राप्ति न मिले। स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में ही भारतीय अध्यात्म का डंका पूरे विश्व में बजा दिया था। ऐसे महापुरुष के नाम पर ही विद्यालय का नामकरण किया गया है। जरूर कभी न कभी कोई युवा इस विद्यालय का विवेकानंद के समान पूरी दुनिया में नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार दिवाकर, आदित्य शुक्ला, बोध कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.