रेप नहीं कर पाया तो लड़की को मारी गोली,  मरते-मरते आरोपी का बताया नाम 

 

 

रोहतास में रेप नहीं कर पाने पर एक युवक ने 16 साल की लड़की को गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

लड़की का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में किशोरी से पूछा जा रहा है कि किसने गोली मारी है, तो वह बार-बार ‘लकड़िया’ का नाम ले रही है।

वहां लड़की की चप्पल अभी भी पड़ी हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मामला बघैला गांव का है। शनिवार की शाम को किशोरी के सीने में गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने गोली मारने वाला का नाम बताया है। इसका वीडियो सामने आया है।

बता दें कि लकड़िया उर्फ राजीव यादव घटना का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे शनिवार की रात ही अरेस्ट कर लिया। उसके साथ एक और युवक सुकर यादव भी था। सुकर को राजीव यादव का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। रोहतास एसपी विनित कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी ने बताया कि बघैला थाना इलाके के एक गांव में ये वारदात हुई है। एक नामजद आरोपी सासाराम मुफ्फसिल थाना इलाके के रहने वाले राजीव कुमार यादव उर्फ लकड़िया को अरेस्ट कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

36 घंटे बाद भी घटनास्थल पर पड़ी है चप्पल

 वहां पर मृतका की चप्पल वैसे ही पड़ी हुई मिली है। मौके पर मिले मृतका के चाचा मिले। उनका कहना था कि दोनों बहनें शनिवार की शाम यहां आई थीं। यहां दालान पर उसके पिता थे, जो बीमार हैं।

इसके बाद छोटी बहन दौड़ते और रोते हुए घर पहुंची। उसने कहा कि दीदी को गोली मार दिया है। फिर हम लोग भी दौड़ते हुए यहां आए।

वो खून से लथपथ पड़ी थी। हम उसे जल्दी से उठाकर पहले पीएचसी ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी रेफर होने के बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

चाचा बोले – रेप की कोशिश की, अफेयर की बात अफवाह

चाचा ने बताया कि लकड़िया उसे पकड़कर यहां ले आया था। यहां पर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर कहा कि गोली मार देंगे। आखिर में गोली मार ही दी। यह पूछने पर कि पहले से कोई बात या अफेयर था, उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। उन्होंने किसी तरह के अफेयर की जानकारी होने से भी इनकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.