एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ ही जागरूक किए जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने मंदिर, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर गश्त करके बालिकाओं एवं महिलाओं से वार्ता की और उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
जनपद की एंटी रोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, भीड-भाड़ वाले स्थान व मंदिर के बाहर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से अवगत कराया। साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नंबरों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। बालिकाओं को जागरूक किया कि कोचिंग व कालेज आते-जाते समय समूह में रहें। यदि कोई मनचला परेशान करे तो तत्काल उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें। जनपद की पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। महिलाओं से कहा गया कि अन्याय को कतई न सहें। कहीं भी दिक्कत आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उनकी हमेशा सहायता की जायेगी। पुलिस के इस अभियान की महिलाओं व बालिकाओं ने प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.