प्रचार सामग्री वितरित कर चालकों को किया जागरूक – हाईवे किनारे अवैध खड़े वाहनों पर हुई कार्रवाई

फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात प्रभारी व उनकी टीम ने शहर के बाकरगंज चौराहे पर वाहन चालकों के बीच प्रचार सामग्री वितरित कर जागरूक करने का काम किया। उनका कहना रहा कि नियमों का पालन करके ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उधर नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी मनोज सिंह व उनकी टीम बाकरगंज चौराहे पहुंची। जहां वाहन चालकों को रोक-रोक कर प्रचार सामग्री पंपलेट का वितरण किया। यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें। बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगायें। वाहनों के कागजात पूर्ण रखें। वैध लाइसेंस रखें। मार्ग किनारे लगे सांकेतिक बोर्डों के अनुसार चलें। शराब पीकर वाहन न चलायें। तेज गति से वाहन को न चलायें। तभी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उधर हाईवे किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्यवाही करते हुए हटाए गए। इसके साथ-साथ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.