आरईएस डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नदीम अध्यक्ष, संदीप बने उपाध्यक्ष

फतेहपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जनपद अध्यक्ष समेत संगठन की अन्य कार्यकारणी का पुर्नगठन किया गया।
विकास भवन स्थित कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। टोली नायक प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मंडल सचिव शरद शुक्ला के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जनपद इकाई का पुनर्गठन करते हुए जनपद अध्यक्ष मो. नदीम, उपाध्यक्ष संदीप दुबे, जनपद सचिव महेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गोविंद प्रसाद, वित्त सचिव हरिकेश गौतम बनाये गये। बैठक के पश्चात नवमनोनीत सदस्यों का साथी इंजीनियरों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मो. नदीम ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ साथियों द्वारा उन्हें दायित्व सौंपा गया है। वह सभी का मान सम्मान रखने एवं कर्मचारियों की समस्याओ पर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का काम करेंगे। इस मौके पर संगठन के निवर्तमान सदस्य एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.