एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली, जब तक क्रू न परोसे, तब तक शराब नहीं पी सकेंगे यात्री

 

 

मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों।

नई पॉलिसी में केबिन क्रू को समझदारी से शराब परोसने और पैसेंजर के ज्यादा शराब मांगने पर मना करने को कहा गया है। उधर, DGCA ने शराब कांड के लिए एअर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है क्योंकि एयरलाइन ने मामले की जानकारी DGCA को नहीं दी थी।

US के NRA की गाइडलाइन का भी इनपुट
एअर इंडिया के कहा कि एयरलाइन ने अपनी इन-फ्लाइट अल्कोहल सेवा पॉलिसी में अन्य एयरलाइंस की प्रैक्टिस और US नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन (NRA) की गाइडलाइन का भी इनपुट लिया है। ये काफी हद तक एअर इंडिया की मौजूदा प्रैक्टिस के अनुरूप हैं। हालांकि, बेहतर स्पष्टता के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। NRA के ट्रैफिक लाइट सिस्टम की मदद से क्रू को नशे के संभावित मामलों को पहचानने और बैन करने में मदद मिलेगी। नई पॉलिसी क्रू के लिए लागू की गई है और ट्रेनिंग सिलेबस में शामिल की गई है।

तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे
तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे। हरा रंग का मतलब फ्लाइट में सवार पैसेंजर एकदम सामान्य है। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से सही तरीके से पेश आ रहा है। शराब पेश की जा सकती है। पीले रंग का मतलब यात्री थोड़ा नशे में है। एअर इंडिया के क्रू किसी भी यात्री को ड्रंक नहीं बोलेंगे। क्रू मेंबर यात्री से ऊंची आवाज में बात नहीं करेंगे। यदि यात्री ऐसा करेगा, तो क्रू मेंबर अपनी आवाज धीमी रखेगा।

एअर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया, इसे भी समझ लीजिए
6 दिसंबर की पेरिस से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर को शौचालय में धूम्रपान करते देखा गया था। पैसेंजर पर क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन न करने का भी आरोप है। बाद में उसने एक महिला के कंबल पर पेशाब कर दी थी। 6 दिसंबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसके बाद एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदल दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.