गणतंत्र दिवस की धूम में सराबोर रहा जनपद का कोना-कोना – डीएम ने झंडारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ – परेड की सलामी लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित – विभिन्न विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फतेहपुर। 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम में जनपद का कोना-कोना सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्ट्रेट प्रांगण से हुई। जिलाधिकारी श्रुति ने कैम्प कार्यालय के साथ-साथ कलेक्ट्रेट परिसर व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने विकास भवन में तिरंगा झंडा फहराया और सलामी ली। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी हुई। डीएम श्रुति ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस हर वर्ष पर्व के रूप में मनाते हैं। आजादी के शहीदों को नमन कराये हुए उनके बलिदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। हम सभी को संविधान को अवश्य अध्ययन करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने अपने विचार रखे। इसके पश्चात डीएम ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र शादीपुर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल युद्ध, जम्मू कश्मीर, द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले, उत्तराखंड में शहीद होने वाले शहीदों के माता व पत्नियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शिरकत करते हुए झंडारोहण किया। तिरंगे को सलामी ली और शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित भी किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित नागरिको को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, जिलामंत्री पुष्पराज पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी तरह सनगांव स्थित जीएन एकेडमी में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। मुख्य अतिथि के रूप में सनगांव ग्राम प्रधान इफ्तेखार ने शिरकत कर झंडारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक मुजाहिद हसन ने गणतंत्र दिवस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में मिष्ठान वितरण हुआ। इस मौके पर अर्शी इमीन, मुशाहिदुन नूर, शीरीन फातिमा, इरम नाज, नूर जबी, सायबा, मुबश्शिरा सिद्दीकी, प्रियांशी वर्मा, गौसिया सईद, आसिफा भी मौजूद रहीं। वहीं शहर के प्लेवे इंग्लिश स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या इरम जाफरी व प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। अंत में छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कालेज में भी 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान व मैनेजर मिस नेहा सचान व सभासद विनय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सेठ एम.आर. जयपुरिया विद्यालय में प्रधानाचार्य राणा संग्राम सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। प्रबंधक रंजना सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बनाये रखने की बात कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रभात फेरी भी बच्चों द्वारा निकाली गई। इस मौके पर सीजो वर्गीस, जोया आफताब, उर्वशी पांडेय, जरीना अंजुम, अभिषेक भी मौजूद रहे। एम. एक्सल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मो. लईक ने झंडारोहण किया। तत्पश्चात तिरगे को सलामी दी गई। विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नुसरत जहां ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं अन्य विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संबंधित अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.