गौआश्रय स्थल पर साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान : डीएम – कल्यानपुर गौआश्रय स्थल पहुंचे अधिकारी, किया निरीक्षण

फतेहपुर। विकास खंड मलवां के कल्यानपुर गौआश्रय स्थल का जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। गौवंशो हेतु हरा चारा, भूषा, दाना, चोकर, पशुआहार आदि की उपलब्धता को स्टॉक रूम में जाकर देखा, जो उपलब्ध पाया गया। गौआश्रय स्थल में 107 गौवंश पाए गए। जिसमें सात गौवंशो की ईयर टैगिंग नहीं पाये जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। गौआश्रय स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गौवंशो को दुलराते हुए गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि गौवंशो के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बिंदकी, जिला सूचना अधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी थानाध्यक्ष कल्यानपुर, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.