फतेहपुर। श्री महायज्ञ की 21 वी वर्षगांठ पर रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों के अलावा आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को राधानगर स्थित शक्तिमान फर्म की ओर से श्री महायज्ञ की 21 वी वर्षगांठ के अवसर पर रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों के अलावा आम जनमानस को प्रसाद ग्रहण करवाया गया। शिशिर गुप्ता व रवि ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्ष पूर्व आयोजक सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा नौ कुंडलीय रुद्र महायज्ञ आयोजित किया गया, तब से प्रत्येक वर्ष श्री महायज्ञ की वर्षगाँठ मनाई जाती है। जिसमे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रसाद वितरण किया जाता है। उपस्थित जन समुदाय ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर उदय नारायण, राधे श्याम गुप्ता, नारायण, केशव राम त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, नारायण गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, मनीष गुप्ता, टीटू गुप्ता आदि रहे।