कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि – भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर दी सलामी

फतेहपुर। सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके उपरांत कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में समापन पर जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर झंडे को सलामी दी।
जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में फैली नफरत, बेरोजगारी, हिंसा, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाली गई यात्रा से देश की जनता में एक नई ऊर्जा आई है। आज देश का किसान, युवा, महिलाएं एक उम्मीद भरी निगाह से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की श्रृंखला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे देश में चल रहा है। जिसमें प्रत्येक कांग्रेसी राहुल के संदेश को हर घर तक, बूथ तक पहुंचाएगा और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों की चार्ज शीट जन-जन तक पहुंचाई जायेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, संतोष कुमारी शुक्ल, सुधाकर अवस्थी, पंकज गौतम, वीरेन्द्र सिंह चौहान, इशरत खान, सलीम शेख, विनय द्विवेदी, जैनेंद्र प्रजापति, राजू मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.