प्यार में धोखा मिलने पर महिला ने काटी नस

 एक महिला के नश काटने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है महिला बेड पर लेटी है। उसके हाथ से खून बह रहा है। घर में मौजूद महिलाएं उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। वीडियो बालागंज इलाके की है।

प्रेम-प्रसंग की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसका एक सपा नेता से दोस्ती है। शादी को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। दूसरी तरफ महिला और उसके परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया ठाकुरगंज पुलिस ने बताया, वीडियो 31 जनवरी का है। महिला के परिजन उसको अपने पैतृक गांव ले गए। चर्चा है कि उसका क्षेत्र के सपा के पार्षद प्रत्याशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति से अलग लखनऊ में रह रही महिला

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि महिला सीतापुर की रहने वाली है। 6 साल पहले काकोरी के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। वह पति से अलग होकर बालागंज में रह रही थी। परिजनों ने महिला को ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया था। उसका भाई महिला को लेकर सीतापुर चला गया। परिजनों ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.