सड़क हादसे के मृतक परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी

फतेहपुर में सड़क हादसे के शिकार 4 मृत परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। बुधवार शाम को भाजपा विधायक व एसडीएम ने परिजनों को प्रमाण पत्र दिया। वहीं धनराशि ई पेमेंट के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी। खागा तहसील के सरौली गांव निवासी दो दिन पहले रायबरेली जिले के नन्दाखेड़ा गांव के पास तिलक चढ़ाकर बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई थी। खागा विधायक कृष्णा पासवान व एसडीएम मनीष कुमार ने परिजनों को 5-5 लाख रुपए का प्रमाण पत्र दिया। भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा मृतक के परिजनों को प्रमाण पत्र दिया गया है। उनके बैंक खाते में ई पेमेंट के माध्यम से पैसा भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया था। मृतक परिवार के लोगों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। जिसको उन्होंने पूरा कर दिया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए तमाम योजना लेकर आई है। उन्होंने कहा मृतक परिवार के इस दुख की घड़ी में की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। जरूरत पड़ने पर जो भी मदद होगी, उसे दिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.