कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू – हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र मेंघर-घर पहुंचाया राहुल का संदेश

फतेहपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाये जाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत शनिवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से की गई। कांग्रेसियों ने घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाते हुए वर्तमान मोदी व योगी सरकार की खामियों को गिनाकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का आहवान किया।
कार्यक्रम का आयोजन हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने भी शिरकत की। बड़ी संख्या में कांग्रेसी घर-घर पहुंचे और राहुल गांधी के संदेश को हाथ मिलाकर पहुंचाने का काम किया। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस के शासनकाल में कई योजनाएं संचालित करके सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया गया था। यह देश कांग्रेस के समय में दिनों दिन तरक्की कर रहा था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेंचने की फिराक में है। देश की कई कंपनियों के साथ ही रेलवे, एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंप दिया है। उन्होने कहा कि देश में साम्प्रदायिक माहौल पैदा किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने सभी का आहवान किया कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाकर देश को विकास की ओर एक बार फिर ले जाने का काम करें। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह चैहान, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, पंकज गौतम, राजीव लोचन निषाद, सलीम मास्टर, आशुतोष पांडेय, विकास मिश्र, इकबाल नफीस, कैलाश अवस्थी, गजोधर मौर्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.