जनपद आगमन पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत – दोसर वैश्य समाज के नेता ने समाज की भलाई के लिये काम करने का दिया भरोसा

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के मनोनीत राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त के प्रथम जिला आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अहम ओहदे से नवाजे गये दोसर वैश्य विरादरी के नेता ने समाज की भलाई के लिये काम करने का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त का मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त ने हाल ही में किया हैं। इस पर जनपद इकाई ने जिलाध्यक्ष नरायन गुप्त के नेतृत्व में कृष्णा लाज में समाज के लोगों ने माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट करते हुए प्रतीक चिन्ह दिया। नवमनोनीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नरायन गुप्त ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व में उचित चयन करते हुये फतेहपुर का सम्मान बढाया है जिसके लिये जनपद उनका आभारी है। नवमनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिला इकाई ने जो स्वागत किया है उसको भुलाया नहीं जा सकता। समाज हित उनके लिये सर्वोपरि रहेगा। प्रथम चरण में दोसर वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर संगठन को और गतिशील बनाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से नरेंद्र गुप्त, संजय गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, मोहित गुप्ता, अमित गुप्ता, संदीप गुप्त, सौनक गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.