सदस्यता अभियान चलाकर 52 व्यापारियों को जोड़ा – आनलाइन सदस्यता अभियान भी जारी, व्यापारी करें आवेदन

फतेहपुर। संगठन मजबूती के उद्देश्य से उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के दिशा-निर्देशन में नगर इकाई ने सदस्यता अभियान चलाकर 52 व्यापारियों को जोड़ने का काम किया। बताया गया कि आनलाइन सदस्यता अभियान भी जारी है। व्यापारी आवेदन कर सकते हैं।
नगर अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। बताया कि एक वर्ष की सदयस्ता राशि 150 रुपये में सदस्य व्यापारी को संगठन का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। साथ ही उनकी प्रत्येक समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन पूर्ण निष्ठा से सहयोग प्रदान करता है। 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान में पांच हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आनलाइन सदस्यता भी जारी है। जिसका फार्म भी सार्वजनिक किया गया है। जिसे भरकर वाट्सएप नंबर 9336668555 पर भेजा जा सकता है। सदस्यता शुल्क बैंक खाते में जमा करते ही जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। सदस्यता अभियान में नगर इकाई के संदीप श्रीवास्तव, शिव शंकर बचोले, नौशाद अहमद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.