57 व्यापारियों को संगठन का बनाया सदस्य

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थिति व दिशा निर्देश में नगर अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में 57 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया।
नगर अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि एक वर्ष की सदयस्ता राशि 150 रुपये में सदस्य व्यापारी को संगठन का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। साथ ही उनकी प्रत्येक समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन पूर्ण निष्ठा से सहयोग प्रदान करता है। 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान में पांच हजार व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। आनलाइन सदस्यता भी जारी है। जिसका फार्म भी सार्वजनिक जारी है। जिसका शुल्क बैंक खाते में जमा करके संबंधित डिटेल वाट्सएप नंबर 9336668555 पर भेज सकते हैं। सदस्यता अभियान में प्रवक्ता आशीष सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, मो. तौफीक, आफात खान, जयकिशन, राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.